SECTION 438 IPC IN HINDI पूरी जानकारी

आईपीसी की धारा 438 क्या है What is section 438 of IPC

नमस्कार दोस्तों आज हम बात करने जा रहे हैं आईपीसी की धारा 438  के बारे में क्या होती है 438 धारा आईपीसी की और इसमें क्या-क्या प्रावधान दिए गए हैं इन सब विषयों के बारे में आज हम इस लेख के माध्यम से आप लोगों को कानूनी जानकारी से अवगत कराने वाले हैं हमारा हमेशा से ही प्रयास रहा है कि ज्यादा से ज्यादा कानूनी जानकारियां आप लोगों तक पहुंचाता रहूं

 

आईपीसी धारा 438 धारा 437 में वर्णित अगिन या विस्फोटक पदार्थ द्वारा की गई रिष्टि के लिए दण्ड –

 जो कोई अगिन या किसी विस्फोटक पदार्थ द्वारा ऐसी रिष्टि करेगा या करने का प्रयत्न करेगा, जैसी अन्तिम पूर्ववर्ती धारा में वर्णित है, वह आजीवन कारावास से, या दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि दस वर्ष तक की हो सकेगी, दंडित किया जाएगा और जुर्माने से भी दण्डनीय होगा । 

आईपीसी धारा 438 का विवरण – 

धारा 437 में वर्णित अगिन या विस्फोटक पदार्थ द्वारा की गई रिष्टि के लिए यह धारा दंड की व्यवस्था करती है। इसके अनुसार, जो कोई अगिन या किसी विस्फोटक पदार्थ द्वारा ऐसी रिष्टि करेगा या करने का प्रयत्न करेगा जैसी धारा 437 में वर्णित है, वह आजीवन कारावास से, या दस वर्ष तक के सादा या कठिन कारावास से दंडित किया जाएगा, और जुर्माने से भी दंडनीय होगा। 

इस धारा के अंतर्गत अभियुक्त के द्वारा अगिन या विस्फोटक पदार्थ से रिष्टि की जानी चाहिए, या रिष्टि का प्रयत्न किया जाना चाहिए। रिष्टि धारा 437 में वर्णित परिस्थितियों में की जानी चाहिए। अगिन या विस्फोटक सामग्री के द्वारा रिष्टि करने को अत्यन्त गम्भीर समझा गया है, और इसलिए इसको अत्यधिक कठोर दंड से दंडित किया गया है। 

इस धारा के अधीन अपराध संज्ञेय, अजमानतीय और अशमनीय है, और यह सेशन न्यायालय द्वारा विचारणीय है। 

यह भी पढे  

  • धारा 307 Ipc क्या है इससे बचने के उपाय                                                                                                                                                                                                                                                                               
    निष्कर्ष

साथियों इसी के साथ हम अपने लेख को समाप्त करते हैं हम आशा करते हैं हमारा यह एक आपको पसंद आया होगा तथा समझने योग्य होगा अर्थात धारा 438 आईपीसी की जानकारी आप को पूर्ण रूप से हो गई होगी 

कानूनी सलाह लेने के लिए अथवा पंजीकृत करने के लिए किन-किन दस्तावेजों की जरूरत होती है  इन सभी सवालों से जुड़ी सारी जानकारी इस लेख के माध्यम से हम आज आप तक पहुंचाने की पूरी कोशिश किए हैं

अगर आपको इस सवाल से जुड़ी या किसी अन्य कानून व्यवस्था से जुड़ी जैसे आईपीसी, सीआरपीसी सीपीसी इत्यादि से जुड़ी किसी भी सवालों की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बेझिझक होकर कमेंट कर सकते हैं और आपके सवालों के उत्तर को हम जल्द से जल्द देने का हम पूरा प्रयास करेंगे।

अगर आप हमारे जानकारी से संतुष्ट है तो आप हमारे ब्लॉग पेज mylegaladvice.in को लाइक करिए तथा अपने दोस्तो के साथ इस आर्टिकल को शेयर करिए जिससे उन्हें भी इस धारा 438 आईपीसी  की जानकारी प्राप्त हो सके और किसी जरूरतमंद की मदद हो जायेगी।

Leave a Comment